फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पानी भरते वक्त करंट की चपेट में आई महिला, मौत

पानी भरते वक्त करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Mon, 14 Jan 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 14 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
पानी भरते वक्त करंट की चपेट में आई महिला, मौत
death
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बंदुवारी गांव में रविवार देर शाम नल पर पानी भरते समय करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफन कर दिया। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बंदुवारी गांव निवासी हारुननिशा (35) पत्नी बद्दे उर्फ उमर के घर में पानी के लिए नल लगा है। इसी के पास मोटर भी लगी है। रविवार देर शाम हारुननिशा नल पर पानी भरने गई थी। इसी बीच तार कटा होने से वह करंट की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद करके और उसे बचाते। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed