फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   किराना व पान की गुमटी से नगदी व सामान की चोरी

किराना व पान की गुमटी से नगदी व सामान की चोरी

Wed, 12 Jul 2017 05:02 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
किराना व पान की गुमटी से नगदी व सामान की चोरी
सिद्धार्थनगर। नगर के रेवले स्टेशन रोड पर स्थित किराना की दुकान और पान की गुमटी का ताला मंगलवार की रात चोरों ने तोड़ दिया। दोनों स्थानों से करीब 30 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान समेट ले गए। चोरी के दौरान चोरों ने किराने की दुकान में रखे परफ्यूम को पूरे दुकान में छिड़क दिया और फिर खाली शीशी फेंककर चले गए। मौके से दो खाली शीशी बरामद हुई है। पुलिस बूथ से महज 100 मीटर दूरी पर हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। घटनास्थल से महज सौ मीटर दूर पुलिस पिकेट है।
विज्ञापन

नगर के पूरब पड़ाव मोहल्ला निवासी अनिल शर्मा स्टेशन रोड पर रेलवे के परिसर में किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर दुकान के दरवाजे का ताला तोड़कर वहां रखे नकदी व सामान उड़ा दिया। पीड़ित के मुताबिक 28500 रुपये नकदी रखा हुआ था। इसके अलावा सिगरेट और 50 हजार कीमत की अन्य खाद्य सामग्री गायब हुई है। चोरों ने कुछ दूर पर स्थित उसका थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी कन्हैया अग्रहरि के पान की गुमटी का भी ताला तोड़ा। यहां से एक हजार रुपये नकदी व अन्य सामान समेट कर चंपत हो गए। आसपास के लोगों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो दुकान स्वामियों को अवगत कराया। दोनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस संबंध में एसओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौका मुआयना किया गया है। 50 हजार नहीं, सिर्फ डेढ़ हजार रुपये के करीब चोरी की बात सामने आई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बूथ के पास हुई चोरी से सहमे लोग
विज्ञापन

नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक माह के भीतर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं का अभी तक पुलिस खुलासा कर रही नहीं पाई थी कि चोरों ने पुलिस बूथ के पास चोरी को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। वहीं, लगातार हो रही चोरी से नगरवासियों में भय व्याप्त है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed