{"_id":"5ca78d85bdec22141e223e5f","slug":"101554484613-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाला सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाला सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन

विशेष दल का प्रचार-प्रसार करने का आरोप
सोशल मीडिया में आया मामला, हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। इसके बाद भी एक विशेष दल का प्रचार-प्रसार समेत सोशल मीडिया में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने व धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में विकास खंड भनवापुर के उज्जैनिया में तैनात सफाई कर्मी प्रेम सागर को निलंबित कर दिया गया है। उस पर आदर्श आचार संहिता के लागू रहने के दौरान एक विशेष दल का प्रचार-प्रसार करने, सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने, धार्मिक उन्माद फैलाने, तैनाती वाले राजस्व ग्राम उज्जैनिया में कभी भी सफाई कार्य के लिए उपस्थित नहीं होने, कर्मचारी आचार संहिता का सदैव उल्लंघन करने, अपने पदीय दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने जैसे बिंदु शामिल हैं। निलंबन बहाली तक उन्हें विकास खंड कार्यालय भनवापुर से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाने के लिए भी निर्देशित किया है।