फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   - एसपी ने अति संवेदनशील बूथों की जानकारी ली

- एसपी ने अति संवेदनशील बूथों की जानकारी ली

Mon, 04 Mar 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
- एसपी ने अति संवेदनशील बूथों की जानकारी ली
फोटो कैप्सन-04एसडीएन85पी व 86पी- एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने भवानीगंज थाने की चारदीवारी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसपी ने अति संवेदनशील बूथों की जानकारी ली
भवानीगंज थाने का निरीक्षण कर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटानी आरंभ कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने भवानीगंज थाने का निरीक्षण किया। साथ ही चारदीवारी, किचन और आरक्षी बैरक की स्थिति देखी। उन्होंने संवेदनशील बूथों वाले गांवों में लगातार गश्त करने के साथ ही अराजकता फैलाने वाले संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

सोमवार की शाम चार बजे एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह भवानीगंज थाने पर पहुंचे। जहां वह सबसे पहले उन्होंने थाने के चारों तरफ चारदीवारी को देखा। इस दौरान उन्होंने जर्जर चारदीवारी देखकर थानाध्यक्ष दीपक दूबे से उसका प्रस्ताव बनवाने के लिए कहा। रसोईघर के साथ ही सिपाहियों के रहने वाले बैरक का भी निरीक्षण किया। जहां छत व दीवार पर प्लास्टर जर्जर और रंगाई-पुताई काफी दिन पुराना देखकार उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने दीपक दूबे से कहा कि आरक्षी आवास के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजिए। ताकि पुराना आवास गिरवाकर नया बनवाया जा सके। भवन के निरीक्षण के बाद एसपी थाने के अभिलेखागार, शस्त्रागार के साथ ही बैरक का निरीक्षण किया। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान विवेचना की प्रगति रिपोर्ट मांगी। कुछ मामले लंबित देख शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने थाने के हलका के दरोगा और बीट के सिपाहियों से उनके क्षेत्र की स्थिति जानी। थानाक्षेत्र के अति संवेदनशील बूथ बढ़नीचाफा, बिथरिया और बयारा गांव पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसआई रमाकान्त सरोज, सिपाही राकेश कुमार, अशोक यादव, राधेश्याम, पूजा सिंह, अर्चना मिश्रा, रामभवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed