फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दुष्कर्म में नाकाम रहने पर किया छात्रा का कत्ल

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर किया छात्रा का कत्ल

Tue, 01 Jan 2019 11:29 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 01 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म में नाकाम रहने पर किया छात्रा का कत्ल
पुलिस लाइंस में मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कक्षा छह और आठ के दो छात्रों और एक युवक ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर कक्षा छह की छात्रा को गला घाेंटकर मारा था। हत्या के बाद उन्होंने शव गांव के बाहर स्थित स्कूल के पास बोरे में भरकर रख दिया था। पुलिस ने नाबालिग दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बस्ती बाल सुधार गृह भेज दिया, जबकि आरोपी युवक सुजीत कुमार को जेल भेज दिया। घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर कक्षा छह की छात्रा भैंस चराने निकली थी। शाम करीब चार बजे गांव के स्कूल के पास बोरे में उसकी लाश मिली। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। जांच में पता चला कि गांव के तीन लोगों ने उसकी हत्या की है। बांसी के कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह व स्वाट प्रभारी पंकज शाही टीम ने जब तीनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर हत्या की बात स्वीकार कर ली। एक आरोपी कक्षा छह (11) और दूसरा आठ (13) का छात्र है, जबकि तीसरा बालिग है। एसपी ने पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन


टीम में एसओ बांसी रविंद्र कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी पंकज शाही, स्वाट टीम के एसआई दीपक कुमार दुबे, एसआई सुरेंद्र कुमार, एसआई शशांक सिंह, आरक्षी प्रभाकर राय सिंह, दीपक गोविंद राव, गट्टू पांडेय, विवेक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed