फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अष्टधातु की दो मूर्ति बरामद, पांच गिरफ्तार

अष्टधातु की दो मूर्ति बरामद, पांच गिरफ्तार

Thu, 24 May 2018 11:36 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 24 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अष्टधातु की दो मूर्ति बरामद, पांच गिरफ्तार
एसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले का पर्दाफाश किया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़उ गांव से आठ मई की रात चोरी हुई राधा व कृष्ण की अष्टधातु की दो मूर्तियां बरामद हुई हैं। पुलिस को बढ़नी चौकी के कल्लनडिहवा के पास से बुधवार की शाम इन्हें बरामद करने में सफलता मिली। इस मामले में पांच आरोपियों को दो चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह के निर्देश पर एएसपी मुन्ना चौहान ने सीओ शोहतरगढ़ की देखरेख में चार टीमों का गठन किया था। इसमें एसओ ढेबरुआ अखिलानंद उपाध्याय, सर्विलांस टीम के पंकज कुमार, एसओ त्रिलोकपुर एवं स्वॉट प्रभारी मनोज कुमार सिंह शामिल थे। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बढ़नी चौकी के कल्लनडिहवा बाग के पास से आरोपियों को मूर्ति की डील करने के दौरान पकड़ा।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लाला उर्फ जाकिर हुसैन निवासी कल्लनडीहवा, समय प्रसाद निवासी बढ़नी, जीशान शाह निवासी कृष्णानगर वार्ड नंबर सात झंडेनगर नेपाल, सुहेल उर्फ भटवा झंडेनगर वार्ड नंबर दो नेपाल भोला कुर्मी निवासी कल्लनडीहवा है। इनसे बलरामपुर व ढेबरुआ थाना से चोरी हुई दो बाइक को भी बरामद किया गया। बताया कि भोला कुर्मी गिरोह का सरगना है। इसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। टीम में स्वाट के हरेंद्र नाथ राय, एसआई सत्य प्रकाश यादव, स्वाट टीम के कमलेश पांडेय, अश्विनी राय, दिनेश यादव, उमेश कुमार, सर्विलांस टीम के दिलीप त्रिवेदी, करुणेश यादव, रमेशचंद्र शुक्ला, जंगी लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 में भी हुई थी यही मूर्ति चोरी
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़उ गांव से राधा कृष्ण की यही मूर्ति 2010 में भी चोरी हो चुकी है। उस दौरान चोरी के आरोप में जीशान और भोला को गिरफ्तार किया गया था।


नेपाल से भी पैरवी करने वालों का आया फोन
नेपाल के कृष्णानगर के पकड़े गए दोनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए कई राजनीतिक लोगों ने सिद्धार्थनगर पुलिस से संपर्क भी साधा। सूत्रों की माने तो नेपाल के एक सांसद का भी फोन आया था। लेकिन पुलिस के ऊपर चोरी के खुलासे का काफी दबाव था। यही कारण है कि पुलिस ने पैरवी को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed