{"_id":"5a8076714f1c1b05738b6d1b","slug":"10-robbers-of-midnight-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात 10 बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात 10 बदमाशों ने की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा के सेमरामुस्तहकम गांव में काटकर की गई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा। थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तकहम गांव में शनिवार की रात धावा बोलकर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। निर्माणाधीन विद्यालय भवन से मोटरपंप व हैंडपंप आदि लूट लिया। वहीं, एक घर में सेंध लगाकर घुसे बदमाश नकदी-आभूषण सहित अन्य सामान समेट ले गए। बदमाशों ने घर में बंधे तीन बकरों को भी मार दिया और साथ ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
सेमरा मुस्तकहम गांव में बांसी-धानी मार्ग पर मुन्ना शुक्ला स्कूल का निर्माण करा रहे हैं। अभी भवन का ढांचा खड़ा हुआ है। सामान की रखवाली के लिए परिसर में उनके पुत्र अवध बिहारी व रसिक बिहारी सो रहे थे। उनके मुताबिक अर्धरात्रि में करीब 10 की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे। खटपट सुनकर नींद खुली तो बदमाश मोटरपंप व हैंडपंप उखाड़ रहे थे। भयभीत दोनों भाई चुप्पी साधे रहे। बदमाशों के जाने के बाद सूचना सौ नंबर पर दी गई। इसी गांव के ही नजीबुल्लाह के घर में भी बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की। नजीबुल्लाह व उसका पुत्र मुंबई में रह कर रोजगार करते हैं। घर पर नजीबुल्लाह की पत्नी जैबुन्निशा व अन्य महिलाएं ही हैं। शनिवार की रात सभी कमरों में सो रही थीं। इसी दौरान बदमाश दीवार में सेंध काटकर अंदर घुसे। एक कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के आभूषण, करीब 20 हजार रुपये नकदी, कपड़ा व अन्य सामान ले गए।
घर में बंधे तीन बकरों को भी बदमाश साथ ले गए। सुबह घर वालों की नींद खुली तो सामान अस्त-व्यस्त देख दंग थे। घर के पीछे की दीवार में दो स्थानों पर सेंध कटी हुई थी। मौके पर बड़ी मात्रा में खून व बकरे के कुछ अवशेष भी गिरे हुए थे। माना जा रहा है कि बदमाशों ने मौके पर ही बकरों को मार डाला, जिससे वह शोर न कर सकें। पीड़ितों ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में खेसरहा एसओ रणधीर मिश्र का कहना था कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।