{"_id":"6783fbfe0dd6f5147407fb1b","slug":"cricket-uttarakhand-defeated-siddharthnagar-by-six-runs-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130637-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : उत्तराखंड ने सिद्धार्थनगर को छह रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : उत्तराखंड ने सिद्धार्थनगर को छह रनों से हराया
विज्ञापन
-तीन दिवसीय क्रिकेट सिरीज का रविवार को हुआ पहला मुकाबला
-आखिरी गेंद तक हुआ दर्शकों को रोमांचित करने वाला खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को उत्तराखंड व सिद्धार्थनगर के बीच तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सिरीज का शुभारंभ किया गया। रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड ने सिद्धार्थनगर काे छह रनों से हरा दिया, जिससे तीन दिवसीय सिरीज का पहला मुकाबला उत्तराखंड की झाेली में गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट गंवाकर 313 रन बनाए। इसमें ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए रोहित चौधरी 15 रन पर ही विकेट गंवा बैठे, जबकि ओनडॉउन के रूप में बल्लेबाजी करने आए दक्ष सिंह ने ओपनर बल्लेबाज अमित जाेशी के साथ 140 रनों को पारी खेली। इससे दक्ष सिंह ने 74 रन, अमित जोशी ने 73 रन व अनमोल ने 58 रनों की पारी खेली। सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रौनक श्रीवास्तव दो और अभिषेक साहनी, जतिन वर्मा, सचिन राजभर, शैलेंद्र व आदर्श सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम निर्धारित 40 ओवर में से 39.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 307 रनों पर सिमट गई। इससे उत्तराखंड की टीम ने सिरीज के पहले रोमांचक मुकाबले को छह रनों से जीत लिया। इसमें शैलेंद्र ने 70 रन, रौनक ने 69 रन व प्रिंस रंजन ने 39 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पारस, अनमोल सिंह व आदर्श कुमार ने दो-दो विकेट और यश मिश्रा, जीएस बोहरा व गर्ग जोशी ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इस दौरान विपिन त्रिपाठी, राहिल कमाल, मनीष यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।