फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Create an army of youth to strengthen the organization

संगठन को मजबूत बनाने के लिए खड़ा करें युवाओं की फौज

Wed, 06 Jul 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Create an army of youth to strengthen the organization
संगठन को मजबूत बनाने के लिए खड़ा करें युवाओं की फौज
विज्ञापन

बांसी। हिंदू युवा वाहिनी बांसी नगर इकाई की बैठक बुधवार को श्री टेकधर बाबा मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि देश शरीयत से नहीं, संविधान से ही चलेगा। जनपद गौतम बुद्ध की धरती है। उन्होंने पूरे विश्व में शांति, दया, करुणा का संदेश पूरे विश्व को दिया। हम सभी ने उसी पुण्य भूमि पर जन्म लिया है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बांसी नगर के 25 वार्डों में एक हजार युवाओं को हिंदू युवा वाहिनी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी पूरे जी जान से लग जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को किसी भी दशा में नहीं गिरने दिया जाएगा। पूरे बांसी नगर में घर घर से राष्ट्रवादी युवाओं की फौज खड़ा करने का कार्य कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से करें। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। इस लिए राष्ट्रवादी अभियान से जुड़कर देश के युवाओं को राष्ट्रहित में अपना अमूल्य योगदान जरूर देना चाहिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में संगठन का विस्तार करते हुए प्रमोद कुमार हिंदू को नगर उपाध्यक्ष, दुर्गेश श्रीवास्तव व आर्यन द्विवेदी को उपाध्यक्ष अंगद वर्मा को नगर मंत्री तथा गोलू मिश्र, अंशु शर्मा, समीर कुमार, प्रियांशु गुप्ता आदि को वार्डों का पदाधिकारी मनोनीत किया गया। इस दौरान नगर प्रभारी आलोक अग्रहरि, विजय दुबे, नगर अध्यक्ष मंटू जायसवाल, संचालन महामंत्री पप्पू मौर्य, संदीप गौतम, दीपक वर्मा, आकाश मांझी, सिद्धांत श्रीवास्तव, शनि अग्रहरि, आकाश वर्मा, प्रियांशु गुप्ता, कन्हैया मोदनवाल, धर्मेंद्र चौधरी, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed