फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crackers seller arranged to prevent fire

Siddharthnagar News: अलीगढ़वा कांड से सबक, दुकानों पर रहा आग से बचाव का इंतजाम

Sat, 11 Nov 2023 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
crackers seller arranged to prevent fire
फोटो- है
विज्ञापन

पटाखा बिक्री स्थल पर दुकानदारों साथ ही पुलिस प्रशासन अलर्ट

दुकानों के सामने रखे आग से बचाव का इंतजाम, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका टैंकर भी लगाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे में विस्फोट में चार लोगों की जान जाने के बाद प्रशासन ने सबक लिया है। शनिवार को पटाखे की दुकानों की पड़ताल की गई तो दुकानों के सामने 200 लीटर के ड्रम में पानी और बालू सहित फायर टेंडर उपलब्ध रहा। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड और नगर पालिका का टैंकर भी लगाया था। ताकि आग लगने पर तत्काल बुझाया जा सके और जनहानि न होने पाए।

खुशियों के पर्व दीपावली में दीप जलाने के साथ ही लोग खूब आतिशबाजी करते हैं। पटाखे से कई बार आग लगने की घटनाएं होती हैं। इसमें कहीं न कहीं प्रशासन और रखने वाले की लापरवाही सामने आती है। जैसा कि हाल ही में सीमा से सटे अलीगढ़वा कस्बे में देखा गया।
विज्ञापन

यहां विस्फोट ने चार लोगों की जान ले ली। दीपावली के पर्व पर जिले में 250 से अधिक पटाखे की अस्थायी दुकानों के लिए प्रशासन ने अनुमति दी है। प्रशासन की ओर से चिह्नित हुए स्थल पर ही दुकानें लगी हैं। अलीगढ़वा में हुए विस्फोट कांड से प्रशासन ने सबक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पटाखों की दुकान पर आग से बचाव के इंतजाम की हकीकत जानने के लिए उद्योग कार्यालय के बगल में लगी पटाखों की दुकानों के पास पहुंचे। यहां हर दुकानदार के दुकान के सामने 200 लीटर के ड्रम में पानी रखा हुआ था। फायर टेंडर के साथ ही बालू से भरी बोरी और आग से बचाव के अन्य इंतजाम पाए गए।
कोई दुकानदार नहीं था, जिसके पास आग से बचाव का इंतजाम न हो। इसके साथ ही आग लगी होने पर उससे निपटने के लिए बड़ा वाला फायर टैंकर, नगर पालिका की ओर से पानी वाला टैंकर लगाया था।
इसी प्रकार डुमरियागंज, इटवा, बांसी और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में लगी दुकानों पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम मिले। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम अलर्ट मोड में दिखी। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से रखे गए पटाखे से विस्फोट होने से आग लगी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि ये दुकानें किसी की नजर में नहीं हैं।



30 प्रतिशत बढ़ गई पटाखे की कीमत

पिछले साल की तुलना में इसबार पटाखे की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। जिस रोशनी वाली फुलझड़ी की कीमत पिछले साल 100 रुपये थी, वह इस बार 135 से 140 रुपये के बीच मिल रही है। इसके साथ ही दर्जन के हिसाब से जो पटाखे मिलते थे, उसे इसबार पीस में बेचा जा रहा है।
उद्यान पार्क के पास स्थित ग्राउंड में लगे पटाखे की दुकानदार शौकत ने कहा कि एकाएक इस बार 30 प्रतिशत पटाखे के दाम बढ़े हुए हैं। पूछने के बाद ग्राहक चौंक जा रहे हैं। तकरार भी कर रहे हैं कि अधिक दाम ले रहो हैं। अन्य बार की तरह से इसबार खरीद के लिए लोग उमड़ नहीं रहे हैं।



बच्चों को भा रहा माचिस बम

बाजार में इसबार माचिस बम का क्रेज देखने को मिल रहा है। बच्चे माचिस बम ही खरीद रहे हैं। 10 रुपये में मिलने वाली डिब्बी में 50 पीस आ रहा है। इसे जमीन पर पटकते ही फूट जा रहा है। इसमें जलने और आग लगने का डर नहीं है। वहीं, फुलझड़ी मेें ग्रीन फुलझड़ी की डिमांड अधिक है। सभी दुकानों पर ग्रीन पटाखे और फुलझड़ी बिक रही है। ग्राहक पूछकर ग्रीन पटाखा मांग रहे हैं। जिसे जलाने से प्रदूषण कम हो और किसी प्रकार की सेहत पर हानि न पहुंचे। बाजार में 3000 हजार रुपये तक का एक राकेट है। इसके अलावा अन्य दामों के पटाखे हैं, जिसे लोग खूब खरीद रहे हैं।

पटाखे जलाते समय बरतें ये सावधानी

पटाखे जलाते समय सूती कपड़ा ही पहनें, बच्चों काे अकेले पटाखे न जलाने दें। पटाखे जलाते समय बाॅल्टी का पानी जरूर रखें। स्थानीय पटाखा न जलाएं, क्योंकि यह कब विस्फोट हो जाए कोई पता नहीं है। इसलिए ब्रांड वाले पटाखे ही जलाएं। पटाखे हमेशा खुले स्थान पर जलाएं। रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच में कत्तई न जलाएं। इसके अलावा अन्य सावधानी बरते।



आग लगने पर क्या करें

आग लगने पर घबराएं नहीं, बल्कि जोर-जोर से आग-आग चिल्लाएं, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो जाएं और आग बुझा ली जाए। कपड़ों में आग लगने पर भागे नहीं, जमीन पर लेटकर लुढ़कें, इससे आग को बुझाने में मदद मिलेगी। कपड़ों में आग लगने में मोटे कपड़े अथवा कंबल का प्रयोग करके आग को बुझाएं। पटाखे से जलने पर पानी का प्रयोग न करें। चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लें। आग लगने की सूचना तत्काल फायर और नजदीक के पुलिस स्टेशन पर दें।

-अखिलेश कुमार वर्मा, सीओ सदर



राहगीरों को रोका, पटाखा नहीं जलाने की अपील की

बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए नगर के सिद्धार्थ तिराहे पर शुक्रवार और शनिवार शाम एक युवक तख्ती लिए लोगों से अपील करता हुआ दिखा। वह लोगों को प्रेरित रहा था कि पटाखा से प्रदूषण फैलता है और घटना होने की आशंका रहती है। इसलिए पटाखा कत्तई न जलाएं, पर्यावरण प्रदूषण काे रोकने में मदद करें।


बोले जिम्मेदार

पटाखे की दुकान पर सुरक्षा से बचाव का पूरा इंतजाम किया गया है। दुकानदार खुद सुरक्षा से संबंधित इंतजाम किए हैं। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस भी लगाई गई। पल-पल की मॉनीटरिंग की जा रही है।

-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed