फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cousin brother and sister injured as uncontrolled scooter falls into pothole

Siddharthnagar News: अनियंत्रित स्कूटी गड्ढे में गिरने से चचेरे भाई-बहन घायल

Sun, 15 Feb 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother and sister injured as uncontrolled scooter falls into pothole
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत डूड़ी नदी पुल के पास मोड़ पर शनिवार को सुबह 10:00 बजे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में गिर गई। स्कूटी पर सवार शिवम (24) और उसकी चचेरी बहन स्नेहा (17) गिरकर लहूलुहान हो गए। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

सोनौली निवासी शिवम ने बताया कि उनके घर शादी है। शादी का निमंत्रण कार्ड देने स्कूटी से चचेरी बहन के साथ अड्डा बाजार फुआ के घर गए थे। लौटते वक्त डूड़ी नदी पुल के अप्रोच पर मुड़ते वक्त ईंट भट्ठा के सामने स्कूटी अनियंत्रित हो गई। और सीधे गड्ढे में चली गई। वहां रखे ईंट की वजह से शिवम के मुंह और स्नेहा के सिर में चोट लग गई, दोनों ने लहूलुहान हो गए। उस रास्ते चारपहिया वाहन से लौट रहे बनवाटारी के रफीक घायलों को गजरहा में प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। सूचना पाते ही अड्डा बाजार से रिश्तेदार और परिजन मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को नौतनवा ले गए। रिश्तेदार के साथ मौके पर पहुंचे महुअवा अड्डा के गुड्डू ठाकुर ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed