{"_id":"676eeab0d64d1aef2e0af2dd","slug":"course-incomplete-due-to-lack-of-teachers-students-struggling-to-prepare-for-exams-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-129738-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षकों के अभाव में कोर्स अधूरा, परीक्षा की तैयारी को जूझ रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षकों के अभाव में कोर्स अधूरा, परीक्षा की तैयारी को जूझ रहे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान के तीनों प्रवक्ताओं का हुआ स्थानांतरण
- सबसे अधिक प्रभावित हो रही है इंटर के छात्रों की जीव विज्ञान की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में विज्ञान की पढ़ाई करने वाले इंटर के छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। छात्रों को अच्छे अंक हासिल करने के लिए स्वाध्याय पर जोर देना होगा। पिछले सत्र में जब छात्रों ने कक्षा 11 में प्रवेश लिया था तो विज्ञान के तीनों विषयों के प्रवक्ता थे, लेकिन अब तीनों प्रवक्ताओं का स्थानांतरण हो गया है।
छात्र-छात्राओं की चिंता का सबब है कि न तो उनका कोर्स पूरा हुआ है और न ही उन्होंने प्रयोग किया है। प्रयोग नहीं होने के कारण उनकी विज्ञान की अवधारणा स्पष्ट नहीं हो सकी है। हाईस्कूल के शिक्षकों के जरिए छात्रों की मदद की जा रही है लेकिन यह पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी जीव विज्ञान की तैयारी करने में हो रही है क्योंकि इस विषय के लिए हाईस्कूल स्तर के शिक्षक संबद्ध किए गए हैं। हालांकि, वह भी नियमित नहीं आ रहे हैं। रसायन विज्ञान व भौतिकी विज्ञान की पढ़ाई में मानदेय वाले शिक्षकों के सहयोग कुछ हद तक तैयारी हो पाई है।
इंटर कॉलेज में 720 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें इंटर में 137 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जीव विज्ञान के प्रवक्ता विवेक मणि त्रिपाठी, भौतिकी विज्ञान के संदीप एवं रसायन विज्ञान के अशोक पाल का स्थानांतरण हो गया है, इस कारण विज्ञान की पढ़ाई पर संकट आ गया है। विद्यालय में एक छात्र ने दबी जुबान से बताया कि विज्ञान में न कोर्स पूरा हुआ न ही प्रयोग हुआ। उसका दोस्त कोचिंग पढ़ता है और उसकी मदद से वह अपनी तैयारी में जुटा है। छात्र मुखर होकर जिम्मेदारों सो शिकायत नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें नुकसान होने का डर सता रहा है।