{"_id":"661c3fa350ea4d43220484a6","slug":"corporation-boss-accused-of-fraud-answer-sought-within-three-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-115856-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निगम के बाबू पर धोखाधड़ी का आरोप, तीन दिन के अंदर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निगम के बाबू पर धोखाधड़ी का आरोप, तीन दिन के अंदर मांगा जवाब
Mon, 15 Apr 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बिजली निगम में कार्यरत एक कर्मचारी ने निगम के एक बाबू पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। बिजली निगम में श्रमिक पद से सेवानिवृत्त होने वाले चिल्हिया थाना क्षेत्र के रामशरण ने विभाग के एक लिपिक पर पेंशन बनवाने के नाम पर सादे चेक पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया हैं। उनका कहना हैं कि विभाग की ओर से मिले 28 लाख 91 हजार रुपये उसने अपने खाते में स्थानांतरित करा लिया। वह बैंक में खाते से प्रोविजनल फंड निकालने गए तो पता चला कि उनके खाते में रुपये ही नहीं हैं। उनके नाम पर एक बड़ा कर्ज है।
इस मामले में अधिशासी अभियंता बिजली आरके कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एक पक्ष से प्रार्थना पत्र मिला हैं। जबकि दूसरे पक्ष से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। यदि मामले में जवाब संतोषजनक नहीं मिलेगा, तो इसकी जानकारी आगे विभाग में दी जाएगी। उसके बाद जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।