{"_id":"61e5a58dad27d6387f311914","slug":"corona-s-eclipse-on-sports-activities-siddharthnagar-news-gkp42401642","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल गतिविधियों पर लगा कोरोना का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल गतिविधियों पर लगा कोरोना का ग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल गतिविधियों पर लगा कोरोना का ग्रहण
सिद्धार्थनगर। खेलों की प्रैक्टिस और प्रतियोगिताओं में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का ग्रहण लग गया है। इस कारण उभरते हुए, खिलाड़ियों के कॅरियर पर खराब असर पड़ रहा है। खेल स्टेडियम में सुबह शाम प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों की संख्या कम हो गई है। खेल विभाग की ओर से प्रैक्टिस करने खिलाड़ियों के लिए शर्ते लागू कर दी गई हैं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के जोखिम के कारण खिलाड़ियों ने खुद ही स्टेडियम में आना कम कर दिया है।
कोरोना संक्रमण के पहली और दूसरी लहर में खेल का पहिया पटरी से उतर गया था। दूसरी लहर का कहर थमा तो सांसद खेलकुंभ और अन्य आयोजनों ने खेल का माहौल बना दिया था। खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के जज्बे से प्रैक्टिस शुरू की थी, लेकिन कोरोना संक्रमण ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया है। खेल स्टेडियम में उन पंजीकृत खिलाड़ियों को प्रवेश मिल रहा है, जिन्होंने कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगवा ली है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोरोना संक्रमण के कारण संविदा प्रशिक्षकों के माध्यम से खेलों का प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही रोक लग गई, जबकि जिले में खेलो इंडिया के अंतर्गत शुरू होने वाले एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत होने में देर हो रही है। इस कारण उभरते खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई है। खिलाड़ियों की उम्र बढ़ रही है। कई खिलाड़ी अपनी उम्र के लिहाज से प्रतियोगिताओं से बाहर हो जाएंगे। प्रदेश के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखन्ऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर एवं मेजर ध्यान चंद स्टेडियम सैफई में खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए ट्रायल स्थगित कर दिया गया है। जबकि ,कोरोना संक्रमण काल में स्पोर्ट्स कॉलेज में दो साल तक खेलों की प्रैक्टिस नहीं हो पाई।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर सकते हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल भी स्थगित कर दिए गए हैं।
कोरोना से किया बहुत नुकसान
अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रिया श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना ने खेल और खिलाड़ियों का बहुत नुकसान कर दिया है। दो साल तक कुछ अलग करने का अवसर नहीं मिला। यूथ नेशनल गेम्स, सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं टल गई हैं। बढ़नी में प्रैक्टिस संभव नहीं हैं। प्रैक्टिस छूट गई तो आगे की स्पर्धाओं में असर पड़ेगा। इस कारण वह फैजाबाद में जाकर अपनी सहेली के साथ प्रैक्टिस करेंगी। क्रिकेट कोच विपिन मणि त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हुआ तो खिलाड़ियों ने पुराने उत्साह के साथ प्रैक्टिस शुरू की थी, लेकिन सारे अरमानों पर पानी फिर गया।