फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   corona Death in basti

कोरोना संक्रमण से वृद्ध की मौत, चार नए संक्रमित मिले

Thu, 26 Nov 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona Death in basti
कोरोना संक्रमण से वृद्ध की मौत, चार संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई पुष्टि
महिला आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती
जिले में अब तक 3899 संक्रमित पाए जा चुके हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बस्ती जिले के कैली अस्पताल में भर्ती जिले के एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में चार संक्रमित मिले। स्वस्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 3899 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3801 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 50 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में संक्रमण से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम तो हुए हैं लेकिन इस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बस्ती जिले के कैली अस्पताल में भर्ती इटवा ब्लॉक के महुआ गांव निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा चार नए संक्रमित पाए गए। इनमें बर्डपुर ब्लॉक के कपिलवस्तु विश्वविद्यालय में एक संक्रमित पाया गया। लोटन ब्लॉक के मरवटिया गांव में एक संक्रमित पाया गया। बढ़नी ब्लॉक के लोहियानगर वार्ड में एक संक्रमित मिला। मिठवल ब्लॉक नचनी अंसार गांव में एक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि चार संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed