फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   corona case increased

कोरोना के बढ़े केस, पुलिस फिर होने लगी सख्त

Thu, 07 May 2020 05:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
corona case increased
बिस्कोहर कस्बा मझौवा में पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को घर में रहने की अपील करते एसओ रणध? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कोरोना का केस बढ़ा, पुलिस फिर होने लगी सख्त
विज्ञापन

शराब और मेडिकल स्टोर छोड़कर 12 बजे के बाद अन्य दुकानें होने लगी बंद
आरेंज से रेड जोन की ओर तेजी से बढ़ रहा जनपद
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन में तीन मई के बाद मिली रियायत के बीच एकाएक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से पुलिस फिर सख्ती करने में जुट गई है। दवा और शराब को छोड़कर सभी दुकानें बंद करवाई जा रहीं हैं।

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया। दूसरे चरण में तीन मई के बाद कुछ रियायत मिलने की उम्मीद थी। इस बीच जनपद ग्रीन से आरेंज जोन में चला गया। दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हुआ था। अब फिर पुलिस दोपहर 12 बजे तक मेडिकल स्टोर और शराब के ठेके को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करा रही है। माना जा रहा है कि एक बार फिर पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर सख्त होने के मूड में हैं। बृहस्पतिवार को सदर थाने में तैनात एसएसआई जयप्रकाश दुबे ने एनाउंस करके दुकानों को बंद कराया। ठेले वालों को निर्देश दिया कि दोपहर 12 बजे से पहले ही दुकानदारी समेट लें। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस 12 बजे के पहले ही दुकानों को बंद करवा रही है। सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद मेडिकल स्टोर और शराब का ठेका खुलेगा। इसके अलावा अन्य कोई दुकान खोलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed