फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cooperate with police in crime control

अपराध रोकने में पुलिस से करें सहयोग

Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
cooperate with police in crime control
शोहरतगढ़ थाना पर बैठक को संबोधित करते एसओ पंकज पांडेय। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अपराध रोकने में पुलिस से करें सहयोग
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना सभागार में व्यापारियों की बैठक हुई
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना सभागार में रविवार को व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में आपसी तालमेल और सामंजस्य बनाकर रहने की अपील की गई। अपराध रोकने में पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की गई।
थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने घर व प्रतिष्ठान पर कैमरा जरूर लगवाएं। बैंक में पैसा जमा व निकासी में व्यापारी पुलिस से मदद ले सकते हैं। संदिग्ध व्यक्ति की तत्काल सूचना पुलिस को दें। अनजान ग्राहक का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर जरूर रखें। अपराध को रोकने में पुलिस से सहयोग करें, जिससे अपराध पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कौशल ने कहा कि नगर में जगह-जगह तथा पुलिस बूथ के पास आड़े-तिरछे ठेले लगाने से आवागमन में दिक्कत होती है। सड़क व पटरियों पर अतिक्रमण व वाहन खड़े कर देने से ग्राहकों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मनोज कुमार श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, मुकेश पोद्दार, पंकज श्रीवास्तव, गुड्डू कबाड़ी, महाबीर वर्मा, मनोज गुप्ता, राजेंद्र कांदू, गोविंद प्रसाद फौजी, महेश कसौधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed