फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Conversations between traders and officials, shops opened on the second day

व्यापारियों व अधिकारियों में हुई बातचीत, दूसरे दिन खुलीं दुकानें

Thu, 19 May 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Conversations between traders and officials, shops opened on the second day
व्यापारियों व अधिकारियों में हुई बातचीत, दूसरे दिन खुलीं दुकानें
विज्ञापन

खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवां कस्बे में बृहस्पतिवार को एसएसबी अधिकारियों से बातचीत के बीच आपसी सहमति बनने के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। गोरखपुर से डीआईजी एसएसबी महेश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बातें सुनीं। व्यापारियों ने बीते बुधवार को विधायक विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन को ज्ञापन सौंपकर एसएसबी कर्मियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।
खुनुवां कस्बे में बृहस्पतिवार को व्यापारी लामबंद हुए और दुकानें बंद रखीं। तहसीलदार शोहरतगढ़ धर्मवीर भारती एवं एसएसबी के उप कमांडेंट मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और दोनों पक्षों के बीच बातें हुईं। बातचीत में व्यापारियों ने कहा कि एसएसबी के जवान अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें, किसी भी व्यापारी के विरुद्ध द्वेषपूर्ण कार्रवाई न करें। इन मांगों पर अमल करने का आश्वासन मिलने के बाद कस्बे में दूसरे दिन दुकानों को खोलने के लिए व्यापारी राजी हुए।
विज्ञापन

हालांकि, यह भी तय हुआ कि तस्करी रोकने के लिए बल के जवानों की ओर से निरंतर नाका, पेट्रोलिंग करेंगे। इस मौके पर एसएसबी के सहायक कमांडेंट हुकुम सिंह व चौकी इंचार्ज महेंद्र चौहान मौजूद थे। डॉ. पवन कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, कृपाशंकर, प्रभु दयाल, मिंटू, संतोष कुमार, शिव चरन मौर्या, हरिओम, गुलाम नबी, गोरख प्रसाद, इंद्राज, राम नवल ने व्यापारियों का पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed