{"_id":"6474f0302e508b71c80d90d6","slug":"controversy-between-the-female-doctor-and-the-mlas-nephew-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1007-187022-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला चिकित्सक और विधायक के भतीजे के बीच कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला चिकित्सक और विधायक के भतीजे के बीच कहासुनी
Tue, 30 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में रविवार देर रात मरीज के इलाज को लेकर सदर विधायक के भतीजे और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के बीच बहसबाजी का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक ने विधायक के भतीजे पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, तो वहीं विधायक के भतीजे ने महिला चिकित्सक पर मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। दोनों लोगों ने प्राचार्य से शिकायत करके मामले में जांच की मांग की है।
कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही के भतीजे सत्यप्रकाश रविवार को एक बीमार महिला को इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाए थे। जहां मरीज को भर्ती करने के बाद वह चले गए। लगभग तीन घंटे बाद उनके पास सूचना गई कि मरीज की हालत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की शिकायत प्राचार्य से करते हुए बताया की लापरवाही से महिला की जान चली गई। अगर उसकी हालत नाजुक थी तो उसे रेफर कर देना चाहिए। जबकि ढाई घंटे इमरजेंसी वार्ड में रखने के बाद जनरल वार्ड में भेजा गया तब इलाज शुरू हुआ। महिला चिकित्सक ने क्या इलाज किया। इसकी जानकारी दी जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, दूसरी तरफ महिला चिकित्सक पूनम चौधरी ने आरोप लगाया कि विधायक के भतीजे ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस संबंध में महिला चिकित्सक ने भी प्राचार्य को सूचना देते हुए शिकायती पत्र देकर उचित न्याय की मांग की है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ़ एके झा ने बताया कि मामले की जानकारी रात में ही मिली थी। महिला चिकित्सक में लिखित शिकायत की है। जबकि सदर विधायक के भतीजे की ओर से मौखिक शिकायत की गई है। मामला संज्ञान में है। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
इमरजेंसी वार्ड में महिला को भर्ती कराया गया था। ढाई घंटे तक उसका इलाज नहीं किया गया। इस दौरान महिला की मौत हो गई। फिर भी हम लोगों की ओर से कुछ नहीं कहा गया। इस संबंध में महिला चिकित्सक की लापरवाही थी। इसके लिए प्राचार्य से मौखिक शिकायत की है। दुर्व्यवहार करने का आरोप पूरी तरह से गलत है इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिससे दोषी किसी के चिकित्सक पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
- सत्यप्रकाश राही, सदर विधायक के भतीजे