{"_id":"687bdaa91e2bc19c1307b0bf","slug":"consumers-angry-over-poor-electricity-supply-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141399-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बदहाल बिजली से उपभोक्ता आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बदहाल बिजली से उपभोक्ता आक्रोशित
विज्ञापन
बदहाल विद्युत आपूर्ति के खिलाफ प्रदर्शन करते उसका कस्बा के लोग। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह से अधिक समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित शेड्यूल न होने से आमजन कई प्रकार की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। तीन दिनों से 15 से 16 घंटे तक बिजली गुल रह रही है।
शुक्रवार की रात और शनिवार काे पूरा दिन 18 घंटे आपूर्ति बाधित रही है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। खराब बिजली आपूर्ति से आजिज आकर कस्बे के सुभाष नगर वार्ड में शनिवार को नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन कर, विद्युत आपूर्ति न सुधरने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी।
कस्बे के अनूप मोदनवाल, विजय पटवा, गोपाल अग्रहरि, रिंकू मोदनवाल, धनपत, कमल सोनी, अनिल वर्मा, विजय अग्रहरि, घनश्याम, मुन्ना पटवा आदि ने कहा कि इस भीषण गर्मी में दिन रात विद्युत कटौती से जीना दूभर हो गया है। पाॅवर हाॅउस उसका पर बिजली के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। यदि विद्युत निगम आपूर्ति में सुधार नहीं करता है तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।