फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction entangled in department and contractor, passersby are suffering

Siddharthnagar News: विभाग और ठेकेदार में उलझा निर्माण, सांसत झेल रहे राहगीर

Tue, 29 Aug 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction entangled in department and contractor, passersby are suffering
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के बभनी से बैजनथा लमुईया सम्पर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील। संवाद
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बभनी से बैजनथा लमुईया संपर्क मार्ग का हाल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बभनी से बैजनथा लमुईया संपर्क मार्ग के मरम्मत की प्रक्रिया विभाग और ठेकेदार के बीच रस्साकशी के चलते उलझ गई है। जिसका नतीजा राहगीर और वाहन चालकों को भुगताना पड़ रहा है। हालत यह है कि एक वर्ष पूर्व इस सड़क के मरम्मत के लिए शासन से धन आवंटित हुआ और इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है, लेकिन अब तक कार्य नहीं शुरू हो सका। जिस कारण प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वालों को गड्ढों में हिचकोले खाने पड़़ रहे हैं। बभनी से बैजनथा-लमुईया तीन किमी संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। 40 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग पर 1.6 किमी सड़क निर्माण के लिए संस्तुति मिली थी। एक वर्ष पूर्व 2022-23 में मिली स्वीकृति के बाद शासन से प्रथम किस्त के तौर पर 11 लाख 12 हजार रुपये आवंटित भी हो चुका है। वहीं टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन विभाग और ठेकेदार के बीच चल रही रस्साकशी के कारण सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। ठेकेदार मुन्ना जायसवाल का कहना है कि टेंडर डालने के 90 दिन में विभाग द्वारा स्वीकृत पत्र दिया जाता है पर 120 दिन बाद उन्हें स्वीकृति पत्र दिया गया है। वहीं सड़क निर्माण कार्य मात्र 90 दिन में पूर्ण करना था, जो अब बीत चुका है। इसलिए कार्य कराना संभव नहीं है। पीडब्ल्यूडी एई राजकुमार मौर्या का कहना है कि इसकी टेंडर प्रकिया पूर्ण हो चुकी है पर ठेकेदार द्वारा अनुबंध पत्र बनवा कर नहीं दिया जा रहा है। सड़क निर्माण कराने के संबंध में जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




---------------------

जल्द मरम्मत की मांग



मार्ग की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में बदल गई हैं, इससे यहां हल्की बारिश में सड़क पर कीचड़ हो जाता है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर एक प्राथमिक विद्यालय तथा दो मान्यता प्राप्त विद्यालय एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, प्रधान दुर्गा प्रसाद चौधरी, पिंटू चौधरी, चंद्र शेखर चौधरी, गोविंद मौर्या, प्रधान प्रतिनिधि महबूब हुसैन, गुड्डू चौधरी, प्रधान आशीष सिंह ने इस क्षतिग्रस्त हुए सड़क के निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है जिससे यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


-------------



इस सड़क की गिट्टियां उखड़ने से सड़क के बीचों बीच गड्ढा हो गया है। जिससे इस मार्ग के द्वारा यात्रा करना कठिन हो गया है और समय भी अधिक लग रहा है।

रंजीत यादव, करौदा बभनी बाजार



टूटी सडक पर हल्की सी बारिश में कीचड़ हो जाता है जिसके चलते यहां पर पैदल चलना कठिन हो जाता है। इस सड़क की मरम्मत करना बहुत जरुरी है।



ओमप्रकाश जायसवाल, ग्राम पंचायत भपसी
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पर अभी तक इसको सही नहीं किया गया।

मंजूर, ग्राम बभनी बाजार



तीन किमी खराब सड़क के कारण कई बार लोग गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। पर अभी तक इसको सही नहीं किया गया, लोगों को प्रतिदिन सांसत झेलनी पड़ रही है।



महमूद, ग्राम पंचायत डबरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed