फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   consipirator arrested

हत्या के साजिशकर्ता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Tue, 19 Nov 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
consipirator arrested
बांसी कोतवाली में पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बस्ती के ध्यनार्थ...
विज्ञापन

हत्या के साजिशकर्ता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
पीड़ित परिवार की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित पांच पर हत्या, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज
बांसी कोतवाली क्षेत्र के असनहरी में पंचायत में गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। कोतवाली क्षेत्र के असनहरी गांव में पंचायत के बीच गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में बांसी पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों पर हत्या, बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है। प्रधान सहित तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी व एक अन्य शख्स पुलिस की पहुंच से दूर है।

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के असनहरी गांव में सोमवार को सड़क के टूटने के विवाद की चल रही पंचायत के बीच ग्राम प्रधान पंकज सिंह के छोटे भाई प्रशांत सिंह द्वारा विपुल सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से विपुल सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को परिवार के सदस्य अनिल सिंह राणा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि असनहरी निवासी अनिल सिंह राणा की तहरीर पर ग्राम प्रधान पंकज सिंह उर्फ दीपू, प्रशांत सिंह उर्फ नीरज पुत्रगण विनोद सिंह, विनोद सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी ग्राम असनहरी थाना कोतवाली बांसी तथा उपेंद्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह व अनमोल सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी महाराजगंज थाना कप्तानगंज जिला बस्ती के खिलाफ हत्या, हत्या का षडयंत्र व बलवा का मुकदमा पंजीकृत कर प्रधान पंकज सिंह, विनोद सिंह तथा अनमोल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तथा मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed