फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Conserve water by fencing the field, cleaning the old ponds

Siddharthnagar News: खेत की मेड़बंदी कर, पुराने तालाबों को साफ करवा कर करें जल संरक्षण

Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Conserve water by fencing the field, cleaning the old ponds
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में सोमवार को मिशन मेरी लाइफ के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि किसानों को वर्षा जल के संरक्षण के लिए अपने खेतों की मेड़बंदी करनी चाहिए। डॉ. प्रदीप ने किसानों को बताया कि नए तालाबों का निर्माण करना चाहिए एवं पुराने तालाबों की मरम्मत करनी चाहिए। खेत के अतिरिक्त पानी को तालाब में आने की व्यवस्था करनी चाहिए। वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह ने सिंचाई की नवीनतम विधियों ड्रिप इरिगेशन एवं स्प्रिंकलर से सिंचाई के बारे में बताया इन विधियों द्वारा जल एवं श्रम दोनों की बचत होती है। बीज वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के बारे में बताया। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार नें बताया मृदा संरक्षण एवं मृदा नमूना एकत्र करने के विधियों को बताया। डॉ. एस के मिश्रा ने भूमि उपचार एवं खरपतवार नियंत्रण के बारे में बताया। इस दौरान शाह फैसल, जमील अहमद, वैभव मिश्र, रामचंद्र, जगराम यादव, राजकुमार रामसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed