फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Connections of 37 consumers disconnected for not paying outstanding bills

Siddharthnagar News: बकाया बिल जमा नहीं करने पर 37 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Sun, 01 Dec 2024 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Connections of 37 consumers disconnected for not paying outstanding bills
बर्डपुर। बिजली निगम की ओर से बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बिल जमा नहीं करने पर बिजली काट दी जा रही है। शनिवार को क्षेत्र में अभियान के दौरान कइयों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, लाखों रुपये वसूली भी की गई। बकायेदारों में दिन भर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

पाॅवर हाउस बर्डपुर जेई सुशील कुमार मौर्या के नेतृत्व में शनिवार की सुबह लेकर सायं काल तक बर्डपुर बाजार, बर्डपुर 11 के पिपरी, गौरा सहित आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। ग्राम गौरा में 52,000 रुपए राजस्व जमा कराया और 12 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। बर्डपुर 11 के पिपरी में 50,000 रुपये राजस्व जमा कराया गया और 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता सुशील कुमार मौर्या ने बताया कि विद्युत बिल बकाया होने की स्थिति में विद्युत सप्लाई काट दिया जाएगा। विद्युत बकाया वसूली अभियान प्रतिदिन क्षेत्र में चलेगा। इस दौरान संविदा लाइनमैन हरिशंकर, जमाल, मीटर रीडर संतोष यादव, ओंकार यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed