फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congressmen protest and demand release of Priyanka Gandhi

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग की

Mon, 04 Oct 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest and demand release of Priyanka Gandhi
शहर के बांसी तिराहे पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग की
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने और इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस नेता चंद्रेश उपाध्याय ने कहा लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए अत्याचार की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। कहा कि लखिमपुर खीरी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय राज्यमंत्री के पुत्र ने गाड़ी चढ़ा दी। कुछ किसानों की मौत हो गई। इस घटना से लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें जल्द रिहा किया जाए। केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी की जाए। किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला, सादिक अहमद, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, रंजना मिश्रा, कैलाश पंछी, रमेश चौधरी, जावेद मोकीम, किरण शुक्ला, दिनेश वर्मा, अभिनव राय, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed