{"_id":"6283e15f9aa5570eca08ebcc","slug":"congressmen-demanded-suspension-of-policemen-siddharthnagar-news-gkp437208997","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने की पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने की पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने की पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्राम सभा के टोला इस्लामपुर में गोली लगने से 60 वर्षीय महिला रोशनी की मौत के प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कहा कि घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को निलंबित करके जेल भेजा जाए।
कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपाद्घ उसके बाद वे इस्लामपुर पहुंचे। वहां मृतका रोशनी के पति एवं पुत्र तथा गांव के लोगों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मृतका के परिजनों एवं ग्रामवासियों का बयान है कि पुलिस की गोली से ही रोशनी की मौत हुई है। पुलिस के अधिकारी आरोपी पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए मामले को दूसरा रूप देना चाह रहे हैं। पुलिस जिस आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार करने गई थी, अब तक उस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था और उसका पूरा परिवार मुंबई रहता था। अभी एक सप्ताह पहले परिवार में शादी का आयोजन तय था, जिसमें शामिल होने के लिए लोग मुंबई से गांव आए थे।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को निलंबित कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। आरपार की लड़ाई के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद, कैलाश पंछी, रंजना मिश्रा, अनिल सिंह उर्फ अन्नू, होरी लाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, रामदेव पांडेय, अकरम अली, दिवाकर त्रिपाठी शामिल थे।