फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congress blew PM's effigy

कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

Thu, 03 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Congress blew PM's effigy
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने से भड़के कांग्रेसियों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिले में जगह-जगह प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राहुल को हिरासत में लेने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अनुचित और गैर कानूनी कार्रवाई की है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। ऐसा कर पुलिस ने संवेदनहीनता का परिचय दिया है। उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन को तत्काल लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व सांसद मो. मुकीम, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुुड्डू, अशोक चौधरी, संदीप कुमार, पूर्व विधायक अनिल सिंह, काजी सुहेल अहमद, डॉ. प्रमोद उपाध्याय, सच्चिदानंद पांडेय, डॉ. वीएन त्रिपाठी और कन्हैया पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरा। राहुल को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेखुइया चौराहे पर पीएम मोदी का पुतला फूंका। यहां हुई सभा में वरिष्ठ नेता मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के बढ़ते कदम और कांग्रेस पार्टी के जनाधार को देख कर मोदी सरकार बौखलाई हुई है।

इसी द्वेषवश दल्ली में राहुल गांधी को असंवैधानिक रूप से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि कल जो लोग जवानों के खून की दलाली और लाशों पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे थे आज वही लोग एक जवान के परिजनों से मिलने की कोशिश के जुर्म में राहुल गांधी को हिरासत में ले रहे हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी और रंजना मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed