{"_id":"65809dd43f56a113ea014367","slug":"complete-100-target-by-accelerating-revenue-collection-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-10009-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राजस्व वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राजस्व वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें
Tue, 19 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजस्व की वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें। वरासत कार्यों में प्रगति लाकर पूर्ण कराएं कोई लंबित न रहे। ये बातें डीएम पवन अग्रवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में कहीं।
डीएम ने विभिन्न विभागों की प्रगति ठीक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों की वसूली बढ़ाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा राजस्व वादों की समीक्षा की गई तथा उसका निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को तहसीलों की मासिक रिपोर्ट समय से भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने बाट-माप तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को बाजारो में दुकानो को चेक करने का निर्देश दिया।
बाजारों व चौराहों से अतिक्रमण हटवाने तथा एंटी भू माफिया को चिन्हित कर कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, सीएमओ नरेंद्र कुमार बाजपेयी, डीएफओ के पुष्प कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य, एआईजी स्टांप राजेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, एसओसी मेघवरण उपस्थित रहे।