{"_id":"61534f138ebc3e099d718a2e","slug":"complaint-of-recovery-in-the-name-of-making-aadhar-card-siddharthnagar-news-gkp4109674100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली की शिकायत की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली की शिकायत की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली की शिकायत
डुमरियागंज। आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करना टीम को भारी पड़ गया। शिकायत पर पहुंचे सीओ के हमराही सिपाहियों ने मौके से एक युवक को पकड़ने के साथ ही दो लैपटॉप बरामद कर थाने ले आए। वहीं दो अन्य भाग गए।
डुमरियागंज नगर पंचायत के यादव मोहल्ले में वहां के सभासद ने आधार कार्ड बनवाने के लिए टीम को बुलवाया था। टीम के सदस्य सोमवार को मोहल्ले के करीब 76 लोगों का आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। मंगलवार को भी टीम के लोग उसी जगह पहुंचकर आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने आया था।
उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 300 रुपये की मांग की गई। उसके बाद उसने आधार कार्ड के नाम पर वसूली की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी से की। शिकायत मिलने के बाद सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव खुद अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन करने वाले दो लोग भाग गए। वहीं हमराही सिपाहियों ने युवक के साथ दो लैपटॉप बरामद कर थाने ले आए। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि एक युवक को थाने पर लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूरी जानकारी के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।