फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Complaint of fund raising in housing scheme

आवास योजना में धन उगाही की शिकायत

Fri, 19 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Complaint of fund raising in housing scheme
आवास योजना में धन उगाही की शिकायत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उसका बाजार में विकास कार्यों में गड़बड़ी और एक अवर अभियंता पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता से शिकायत की गई है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से सुविधा शुल्क लेने के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी दिया गया है।

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। वित्तीय वर्ष 2016-17 में शासन की ओर से नगर पंचायत उसका बाजार में विकास कार्य के नाम पर 97.93 लाख रुपये का बंदरबांट कर लिया गया। जांच कराया जाना न्याय संगत होगा। नगर पंचायत उसका बाजार के कृष्णानगर वार्ड निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि शहरी आवास योजना में अवर अभियंता की ओर से धन मांगा जा रही है। इस समस्या का समाधान न होने पर 23 फरवरी से नगर पंचायत कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी न्याय न मिलने पर 28 फरवरी से आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि जांच के लिए एसडीएम नौगढ़ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed