{"_id":"57b0a6ee4f1c1b4c446eb0cd","slug":"communication-revolution-in-east","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में संचार क्रांति का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में संचार क्रांति का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
उसका में डिजिटल इंडिया के कार्यक्रम का शुभारम्भ करते संचार मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बुद्ध भूमि से नई संचार क्रांति का आगाज किया है। पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया की लांचिंग करते हुए उसका बाजार ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की सौगात दी। कार्यक्रम स्थल से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ब्लाक कार्यालय से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नगर के साड़ी तिराहे पर जिले के मुख्य डाकघर का भी शिलान्यास किया।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्पेशल ट्रेन से उसका पहुंचे मंत्री ने सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका के परिसर में बने मंच से उसका बाजार में डिजिटल इंडिया की शुरुआत की। साढ़े 5 करोड़ की लागत से विकासखंड की 52 ग्राम पंचायतों समेत 55 स्थानों पर नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की शुरुआत की। संचार मंत्री ने कहा कि अब तक अत्याधुनिक संचार सुविधाएं शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित थी, मगर अब सुदूर गांवों के लोग भी विज्ञान की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।
गांवों का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता है और इसी के तहत सरकार पहले दिन से ही काम कर रही है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से जुडने के साथ इस विकासखंड की तस्वीर बदलने वाली है। हर ग्राम पंचायत के इंटरनेट से जुड़ने से सामाजिक सुरक्षा वाली योजनाओं में पारदर्शिता आएगी। योजना का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि उसका ब्लाक से पूर्वांचल में नई क्रांति की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
पहले यहां से काला नमक चावल विदेशों तक जाता था और अब यहां से शुरू हुआ संचार नेटवर्क इस क्षेत्र को देश-दुनिया के कोने से जोड़ेगा। दोपहर करीब दो बजे संचार मंत्री मनोज सिन्हा नौगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां संक्षिप्त कार्यक्रम के बाद लोहिया कला भवन में सभा को संबोधित किया।
साड़ी तिराहे के पास जिले के मुख्य डाकघर की नींव रखी। कार्यक्रम में महराजगंज सांसद पंकज चौधरी, संतकबीरनगर सांसद शरद त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, उसका नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल, बीएसएनएल मुख्य महाप्रबंधक टीएन शुक्ला, पूर्वी परिमंडल के जीएम एके चौबे, राजीव जौहरी आदि मौजूद रहे।