फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Committee's proposal to set up 114 examination centers

Siddharthnagar News: 114 परीक्षा केंद्र बनाने की समिति का प्रस्ताव

Mon, 18 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Committee's proposal to set up 114 examination centers
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। आपत्तियों की जांच के बाद 18 नये परीक्षा केंद्र बनाने का जिलाधिकारी की अगुवाई में गठित टीम ने प्रस्ताव तैयार किया है। अगर बोर्ड की ओर से मुहर लगी तो 96 से बढ़कर परीक्षा केंद्रों की संख्या 114 हो जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा में 60 हजार से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चे पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिले में सभी 208 विद्यालयों की ओर से केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन किया गया है। बोर्ड की ओर से लगभग 20 दिन पहले 96 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करके आपत्ति मांगी गई। इनमें कुल 92 आपत्ति आई थी। जिसमें सर्वाधिक 35 आपत्ति परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने को लेकर थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशन में बनी टीम ने आपत्तियों की जांच करके रिपोर्ट तैयार की। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से परीक्षा केंद्र कम होना पाया है। जिससे परीक्षा कराने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए गठित टीम ने 18 और परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाया है। इसमें कई समस्याओं को दिखाते केंद्र बढ़ाए जाने की बात कही गई। अब इस पर बोर्ड निर्णय लेगा। अगर बोर्ड की ओर से कमेटी की रिपोर्ट पर मुहर लगा दी गई तो परीक्षा केंद्रों की संख्या 114 हो जाएगी। पिछले साल बोर्ड परीक्षा में जिले में 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आपत्तियों की जांच पूरी हो चुकी है। 114 परीक्षा केंद्र बनाए जाने का परीक्षा कमेटी ने प्रस्ताव बनाया है। अब बोर्ड की ओर से इस पर निर्णय लिया जाएगा।
- सोमारू प्रधान, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed