फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Commissioner angry seeing the mess in the hospital premises

अस्पताल परिसर में गंदगी देख कमिश्नर नाराज

Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Commissioner angry seeing the mess in the hospital premises
जिला अस्पताल के परिसर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते कमिश्नर गोविंद राजू एनएस। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अस्पताल परिसर में गंदगी देख कमिश्नर नाराज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आयुक्त गोविंद राजू एनएस ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर उससे बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर वह नाराज हुए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मंडल गोविंद राजू एनएस ने संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, डेंगू वार्ड, प्रसूति कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, ब्लड बैंक के साथ पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई, जलभराव होने पर नाराजगी व्यक्त की। भविष्य में ऐसा होने पर जिम्मेदार पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बच्चों के लिए बनाए गए कोविड वार्ड आदि की जांच की। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन युक्त बेड के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

स्थापित हो चुके तीनों ऑक्सजीन प्लांट की क्रियाशीलता के साथ उत्पादन क्षमता आदि के बारे में पूछताछ की। आयुक्त ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों को क्रियाशील करते हुए रोगियों को लाभान्वित करने की हर संभव कोशिश हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को लागू करने में कोताही न बरती जाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सफाई के साथ स्थायी कूड़ा फेंकने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा, हास्पिटल मैनेजर डॉ. अनूप यादव भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed