{"_id":"69cc0bf414c612cb240286d3","slug":"comments-on-social-media-street-brawl-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155878-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी... सड़क पर घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी... सड़क पर घमासान
Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
- नगर पंचायत अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन के पुत्र में हाथापाई, तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी
- विवाद के बाद मौके पर भारी भीड़, पुलिस को करना पड़ बल प्रयोग
शोहरतगढ़। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और पूर्व चेयरमैन बबिता कसौधन के पुत्र सौरभ गुप्ता के बीच सोशल मीडिया पर अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की लड़ाई सोमवार रात सड़क तक आ पहुंची। बताया जा रहा है कि टिप्पणी को लेकर कहा-सुनी और फिर हाथापाई भी हुई। विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे और भीड़ तीतर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। वहीं, इस विवाद को लेकर नगर माहौल खराब न हो उसके लिए एसडीएम विवेकानंद मिश्रा व सीओ मयंक द्विवेदी ने नगर में क्यूआरटी और दंगा नियंत्रण गाड़ी की तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार हालत सामान्य है। लेकिन, पूर्व की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट है। दोनों तरफ से थाने में तहरीर पड़ गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ की चेयरमैन उमा अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि वह वार्ड नंबर सात सुभाष नगर की निवासी हैं। इसी मोहल्ले में उनके घर के सामने पूर्व चेयरमैन बबिता कसौधन का मकान है। आरोप है कि पूर्व चेयरमैन के पुत्र सौरभ गुप्ता आए दिन उनके प्रति और रवि अग्रवाल पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डालते हैं।
विज्ञापन
तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार सायंकाल वह अपने घर के सामने खड़ी थीं। इस दौरान सौरभ गुप्ता अपने आवास पर जा रहे थे तो उन्होंने उनसे पूछा कि आए दिन अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट डालते हैं। एक महिला के ऊपर कीचड़ उछालते रहते हैं, शर्म नहीं आती है। आरोप है कि उसके बाद सौरभ गुप्ता आग बबूला होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। अपने दो भाई अमित गुप्ता और अंकित गुप्ता को साथ लेकर हाथापाई पर उतारू हो गए।
वहीं, पूर्व चेयरमैन पुत्र सौरभ गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम को अपने घर से दूसरे आवास कार्यालय जा रहे थे। उसी दौरान चेयरमैन उमा अग्रवाल और उनके पति रवि अग्रवाल ने गाली देते हुए मारपीट की है। इस दौरान उन्होंने कोई हाथापाई नहीं की है। चेयरमैन और उनके पति सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर धमकी दी है। मामले को लेकर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले पक्ष उमा अग्रवाल की तहरीर पर सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष सौरभ गुप्ता की तहरीर पर उमा अग्रवाल व उनके पति रवि अग्रवाल पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।