फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Combined B.Ed Exam: Some questions confused, the weather also took the exam

Siddharthnagar News: संयुक्त बीएड परीक्षा ः कुछ प्रश्नों ने उलझाया, मौसम ने भी ली परीक्षा

Fri, 16 Jun 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Combined B.Ed Exam: Some questions confused, the weather also took the exam
शहर में स्थित बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय से बीएड के परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं।
सिद्धार्थनगर। जिले के चार केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दो पाली में बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा देने के बाद बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया परीक्षा में कुछ प्रश्नों ने उलझाया जरूर लेकिन पूरा प्रश्न पत्र सामान्य रहा। वहीं, तेज धूप और गर्मी में विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। तल्ख धूप और पछुआ हवाओं ने भी परीक्षार्थियों की परीक्षा ली। कुल 172 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हुई। साथ साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर गेट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिले के रतनसेन डिग्री व इंटर कॉलेज, शिवपति पीजी कॉलेज और बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा हुई। सघन चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को गेट से प्रवेश दिया गया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करके जायजा लेते रहे। वहीं केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जहां प्रश्न पत्र में कठिन सवाल आने से परीक्षार्थियों का पसीना छूट गया। वहीं केंद्र के बाद तल्ख धूप और पछुआ हवाओं ने तपन से उनकी परीक्षा ली। दोनों पालियों में कुल 1544 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 172 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार के साथ ही अन्य नामित अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकलने पर परीक्षार्थी प्रश्न पत्र के बारे में चर्चा करते हुए देखे गए। इस संबंध में बीएड परीक्षा के नोडल बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी
प्रवेश परीक्षा में तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक था। सभी सवालों को समय रहते हल कर लिया। हां गर्मी से परेशान होना पड़ा। जबकि लाइट पंखे की उचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन, छात्रा बढनी

बेलौहा से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी समय लग गया। बेलौहा से शोहरतगढ़ तक सीधी बस या साधन नहीं होने से कई जगह साधन बदलना पड़ा। परीक्षा में कुछ सवाल ऐसे आ गए थे, जिन्होंने उलझा दिया। इसलिए सबसे पहले उन प्रश्नों को हल किया, जिनका उत्तर पता था।
श्रद्धा पांडेय, छात्रा बेलौहा

प्रश्न पत्र सामान्य था। कुछ प्रश्नों ने उलझाया। शोहरतगढ़ के शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर परीक्षा केंद्र था। रेलवे स्टेशन के पीछे यह महाविद्यालय है। लेकिन सुबह ट्रेन न होने से निजी साधन से पहुंचना पड़ा है। सनई से लेकर गौहनिया चौराहे तक सड़क बहुत ही खराब है। आने में बहुत समय लग गया।

- गुलशन छात्र, नौगढ़

प्रश्न पत्र काफी अच्छा हुआ है। जिस भी विद्यार्थी ने पूरी तन्मयता से तीन घंटे भी रोज पढ़ाई की होगी, उसका प्रश्न पत्र अच्छा हुआ होगा। सुबह के समय कोई ट्रेन न होने से केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई है।
- सांभवी दुबे, निवासी उसका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed