फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cold increased, fog dense

Siddharthnagar News: ठंड बढ़ी व घना हुआ कोहरा, दोपहर बाद निकली धूप

Thu, 15 Dec 2022 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
cold increased, fog dense
शाहपुर बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ठंड बढ़ी व घना हुआ कोहरा, दोपहर बाद निकली धूप
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में बुधवार को भी कोहरे और ठंड का प्रकोप बना रहा। हालांकि दोपहर में कोहरे की चादर हट गई और धूप निकल आई। इससे लोगों को ठिठुरन और गलन से राहत मिली।
पिछले सोमवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह के समय कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया। तापमान में गिरावट और कोहरा घना होता जा रहा है। बुधवार की सुबह भी मौसम का कमोबेश वही हाल रहा। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा और लोगों की आमद कम रही। कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग ठंड से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र के साथ खान-पान का ख्याल भी रखने लगे हैं। क्षेत्र के बाजारों में स्वेटर, टोपी आदि ऊनी वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है। लोग सड़कों पर लाइट जलाकर, वाहन जलाकर धीमी गति में चलते हुए नजर आए।
विज्ञापन

इंसर्ट
मौसम में परिवर्तन, गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
डुमरियागंज। तापमान गिरने और कोहरे के प्रकोप से लोगों की दिनचर्या भले ही प्रभावित हो रही हो, लेकिन गेहूं की फसल के लिए इस मौसम को बहुत लाभदायक बताया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मार्कंडेय सिंह ने बताया कि ठंड और कोहरा जितना अधिक होगा गेहूं की फसल को उतना ही लाभ मिलेगा। गेहूं की फसल के लिए मौसम में हो रहा परिवर्तन बेहद अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed