फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM's program will be held in water proof pandal

वाटर पूफ्र पंडाल में होगा सीएम का कार्यक्रम

Sat, 02 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
CM's program will be held in water proof pandal
डुमरियागंज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बना पंडाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
वाटर पूफ्र पंडाल में होगा सीएम का कार्यक्रम
विज्ञापन

डुमरियागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते कार्यक्रम तैयारियां पूरे शबाब पर है। शनिवार देर रात तक पंडाल बनाकर तैयार कर दिया गया। मगर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल पर पानी भरने से तैयारी में काफी मशक्कत करते लोग दिखाई दिए।
बारिश से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में पानी भर गया। जिसके बाद डुमरियागंज, बढनीचाफा और भारतभारी नगर पंचायत के सभी कर्मचारी पानी निकासी की व्यवस्था में जुट गए। शाम तक जगह-जगह एकत्रित पानी को नाली बनाकर निकाला गया। करीब चार बजे सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ. यशवीर सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। जिसके बाद हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इसके पहले सांसद जगदंबिका पाल विधायक व पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी समीक्षा की बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री राजू श्रीवास्तव, डुमरियागंज और भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी व लवकुश ओझा, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, वसीम रिजवी, अजय पांडेय, उदयशंकर श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, मधुसूदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed