फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Clouds broke the hope... hard earned money is getting wasted in irrigation

Siddharthnagar News: बादलों ने तोड़ी उम्मीद... सिंचाई में डूब रही पसीने की कमाई

Wed, 23 Jul 2025 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Clouds broke the hope... hard earned money is getting wasted in irrigation
सकारपार क्षेत्र में पंपिंग सेट से पानी चलने के बाद रोपाई करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। क्षेत्र के किसानों को धान की नर्सरी डाले लगभग डेढ़ महीना हो चुका है, लेकिन बारिश न होने से किसान धान की रोपाई ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
आधा सावन बीतने को है, उसके बाद भी इस वर्ष इंद्रदेव किसानों से रूठे हैं। पानी के अभाव में समय से रोपाई न होने से किसान परेशान हैं। जिस जगह पानी की सुविधा है, वहां किसान पंपिंग सेट लगाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वह भी परेशान हैं कि कहीं धान की रोपाई करने के बाद पौधा सूख न जाए।
धान की रोपाई का सीजन है, ऐसे में बारिश न होने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय से बारिश न होने से धान की नर्सरी सूख रही है। दूसरी तरफ रोपाई करने में भी देरी हो रही है। यदि समय से बारिश हुई होती तो धान की रोपाई का काम आसानी से हो जाता था। बादलों ने अब बारिश की उम्मीद तोड़ दी है।
विज्ञापन

किसानों को अब रोपाई करने के लिए पंपिंग सेट का सहारा लेना मजबूरी हो गया है। इससे किसानों के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में हर किसान चिंतित है। चारों तरफ बादल छाए रहने के बाद भी बारिश न होने से किसान चिंतित है। वहीं जिन किसानों ने धान की रोपाई का काम पहले कर लिया है, वह अब धान की सूख रही फसलों को बचाने के लिए निजी संसाधनों से खेतों में पानी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, श्यामू साहनी, रामदेव यादव, रामकेश साहनी, रामसवारे शर्मा, सूर्यनाथ त्रिपाठी, जय राम, जग्गू प्रसाद, राम गोपाल आदि ने कहा कि जहां बारिश होने पर आसानी से रोपाई का काम हो जाता। वहीं बारिश न होने से 250 से 300 रुपये प्रति घंटा देकर पंपिंग सेट से खेतों में पानी चलवाया जा रहा है। इससे किसानों पर लागत का अधिक भार पड़ रहा है।

देरी से रोपाई करने पर धान की पैदावार पर भी बुरा असर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम से बारिश होने की संभावना है। इससे किसानों को राहत मिलने के ब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed