फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Clouds and sunshine provided relief from cold

Siddharthnagar News: बादल और धूप ने दिलाई ठंड से राहत

Mon, 18 Dec 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Clouds and sunshine provided relief from cold
सिद्धार्थनगर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आए बादल और दोपहर में धूप के कारण मौसम कुछ राहत भरा रहा। न्यूनतम तापमान कम नहीं हुआ तो हवाओं से गलन भी कम हुआा। हालांकि मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि सोमवार से बादल कम हो जाएंगे। उसके ठंड और कोहरा दोनों बढ़ेगा। तीन दिन में दो-तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान कम हो सकता है।
विज्ञापन

शहर में दोपहर में धूप हुई तो लोगों ने सुखद अनुभूति की। हालांकि, शाम होते ही ठंड का असर हुआ और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। ठंड का असर ऐसा है कि रात में डॉक्टर अपने रूम में हीटर लगवा रहे हैं, जबकि घरों में हीटर और ब्लोअर चलाने लगे हैं। अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 26.1 एवं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बादल के साथ दिन में धूप हुई तो तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से फिर ठंड बढ़ने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा तो आसमान साफ हो जाएगा और हवा की दिशा पश्चिमी हो जाएगी। हालांकि, हवा की गति मंद रहेगी। इस कारण पहाड़ी हवाओं से मौसम सर्द हो जाएगा, लेकिन कोहरा भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed