फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Class of Commerce launched Siddhartha University

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में काॅमर्स की क्लास शुरू

Tue, 03 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में वाणिज्य स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षा मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन 70 छात्रों ने उपस्थिति पंजिका में नाम दर्ज कराया। स्थापना वर्ष के छात्रों के रूप में शिक्षा ग्रहण करने की प्रसन्नता विद्यार्थियों के चेहरों पर साफ दिखी। छात्रों ने पहली क्लास में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अवकाश प्राप्त प्रोफेसरों से सवालों की झड़ी लगाई, तजुर्बेकार शिक्षकों ने संयमित उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन

विवि में शिक्षणकार्य का शुभारंभ फीता काट कर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने किया। छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति समाज में अपनी छाप को छोड़ता है।
विज्ञापन

कोई जरूरी नहीं है कि नौकरी करने के लिए ही पढ़ाई की जाए, शिक्षा ग्रहण करने के बाद किसी भी मार्ग पर चलें, उसमें सफलता मिलती है। कमिश्नर बस्ती मंडल पीके सिंह ने कहा कि शिक्षा के उत्तम मार्ग पर चलकर व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डॉ. रजनीकांत पांडेय ने कहा कि विवि में कक्षाओं का संचालन होना, उसमें एक जिम्मेदार की तरह प्रतिभाग करना, दोनों बातें हमें गौरवान्वित करती है। एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि प्रदेश के इस पिछड़े क्षेत्र में विवि शिक्षा की अलख को जगाने का काम करेगा।

अगर लगा कि छात्रों को किसी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो यहां उपस्थित हो उन्हें उचित राह दिखाने का काम करूंगा। कुलसचिव व मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि विवि में उत्तम शिक्षण कार्य को बनाना प्राथमिकता में शामिल है। कार्यक्रम में डा.कृपाशंकर पांडेय, डा.रमेन्द्र कुमार मिश्रा, विधायक विजय पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, डा.आरपी सिंह, डा.नीलम सिंह, डा.सुरेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed