{"_id":"6a3eba2cc2677b58250cae53","slug":"clash-over-grave-digging-tools-seven-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160389-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कब्र खोदने के औजार के लिए मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कब्र खोदने के औजार के लिए मारपीट, सात घायल
Fri, 26 Jun 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के छोटकी बेलहरी चौराहे पर शुक्रवार को कब्र खोदने के लिए खुरपा और कुदाल के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें सोनू (19), अकबर अली (60), जमाल (38), इरफान अहमद (20), कमल अहमद (28), जुबैर (40) और रुखसाना (35) घायल हो गए।
घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छोटकी बेलहरी गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला की मौत हो गई थी। महिला को दफनाने के लिए कब्र खोदने के दौरान खुरपा और कुदाल देने को लेकर अकबर अली और मतिबुल्लाह के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शुक्रवार को थाने बुलाकर मामला सुलझाने की बात कहकर लौट गई। शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने जाने के लिए निकले थे। आरोप है कि छोटकी बेलहरी चौराहे पर मतिबुल्लाह पक्ष के लोगों ने परसा बेलहरी निवासी सोनू, अकबर अली, जमाल, इरफान अहमद, कमल अहमद, जुबैर और रुखसाना के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने जमाल और सोनू को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद जमाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।