फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Civil Defense Corps will be formed in the district

Siddharthnagar News: जिले में होगा नागरिक सुरक्षा कोर का गठन

Thu, 29 May 2025 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Civil Defense Corps will be formed in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नागरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर समेत 49 जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर स्थापित करने की अधिसूचना जारी की है।
राज्यपाल की ओर से नागरिक सुरक्षा अनुभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि संबंधित जिलों के व्यक्तियों के लिए इस निकाय का गठन होगा। साथ ही संबंधित जिलों के डीएम नागरिक सुरक्षा कोर के नियंत्रक के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा अनुभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार राय की तरफ से डीएम को भेजे पत्र में नागरिक सुरक्षा कोर के स्थापित होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 में 15 जनपदों में पहले से ही नागरिक सुरक्षा कोर स्थापित व संचालित है। इसके बाद दो और नौ जनपदों में भी इसकी स्थापना हुई थी। अब शेष बचे 49 जिलों में भी नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना की जाएगी। इसमें बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर व संत कबीरनगर और गोरखपुर मंडल के देवरिया और महराजगंज में नागरिक सुरक्षा कोर के स्थापित करने की अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा कोर के तहत जिले के सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मियों समेत अन्य जागरूक लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed