फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Citizen's duty to secure every vote - MLA

Siddharthnagar News: हर एक मतदान सुरक्षित करना नागरिक कर्तव्य-विधायक

Tue, 19 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Citizen's duty to secure every vote - MLA
बांसी। मतदाता की जिम्मेदारी वोट देने तक सीमित नहीं,बल्कि अपने पड़ोसियों में हर एक का मतदान सुरक्षित करना नागरिक कर्तव्य है। हमें राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए वोट देने का फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने कहीं। वह सोमवार को नेशनल पॉलिटेक्निक बांसी सभागार में आयोजित मतदाता करें क्या विषयक परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रति पक्षीय राजनीतिक दलों को संघात्मक कार्य कुशलता और संगठन का माइक्रो मैनेजमेंट कि ओर इशारा करते हुए प्रतिपक्ष को भाजपा से सीख लेने का सुझाव दिया। ओम प्रकाश राय ने कहा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान की दुविधा मूल विचारणीय है। यह संगोष्ठी मतदाता को दुविधा की इस दशा से बाहर लाने का एक वैचारिक आह्वान है। पूर्व सांसद डा. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कहा हमारी राज व्यवस्था में जवाब देही तय नहीं हो पाती।
विज्ञापन

शिक्षा विद डॉ. दशरथ चौधरी ने निकट भविष्य में देश के प्रधानमंत्री के एक राष्ट्र एक चुनाव के आह्वान का महत्व बताया। पत्रकार यशोदा श्रीवास्तव ने राजनीतिक प्रतिपक्ष को पूरी ताकत देने का प्रस्ताव किया। बांसी परिक्षेत्र को कौमी एकता की मिसाल बताते हुए इसके उदाहरण के रूप में उन्होंने क्षेत्रीय विधायक का नाम का उल्लेख भी किया। गोष्ठी को प्रवक्ता डॉ. विकास सिंह, कौशल शुक्ला, कैलाश नाथ बाजपेई,अभिनय राय ने भी संबोधित किया। इस दौरान राम प्यारे प्रसाद, जयंती प्रसाद मिश्र, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, जयप्रकाश राय, सुभाष चंद्र पांडेय, अमित तिवारी, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed