{"_id":"610976258ebc3eaa0b262a3c","slug":"citizens-charter-model-will-be-implemented-in-panchayats-siddharthnagar-news-gkp4042933162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में लागू होगा सिटीजन चार्टर मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में लागू होगा सिटीजन चार्टर मॉडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों में लागू होगा सिटीजन चार्टर मॉडल
डुमरियागंज। ग्रामीणों को राहत देने के लिए शासन बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए पंचायतों में सिटीजन चार्टर माडल लागू करने की तैयारी है। मॉडल में कार्य कराने की समय सीमा तय होगी। चार्टर के अनुसार कार्य नहीं होने पर सचिव पर कार्रवाई होगी।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में 115 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतों में करीब पांच लाख से अधिक लोग रहते हैं। ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि मूलभूत सुविधाएं पंचायत से मिलती हैं। सिटीजन चार्टर मॉडल के नोडल अधिकारी डीपीआरओ होंगे। मांगे गए कार्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी पंचायत सचिव की होगी। तय समय में काम पूरा नहीं होने पर ग्रामीण डीपीआरओ को शिकायत कर सकता है। जांच में शिकायत सही मिलने पर पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सचिव हर सप्ताह बैठक करके ग्रामीण की मांग को पंचायत की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। कार्य के बारे में संबंधित विभाग को जानकारी देंगे। सेवा प्रदान करने वाले जिम्मेदार व्यक्ति का नाम और विवरण अंकित करना होगा। खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार अग्रहरि ने बताया कि सिटीजन चार्टर मॉडल के क्रियान्वयन के लिए शासन से दिशा-निर्दश जारी किए गए हैं। अन्य जिलों में इसे 15 अगस्त को लागू किया जाएगा। मगर यहां अभी उच्चधिकारियों से स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। यहां भी जल्द ही सिटीजन चार्टर मॉडल के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार होगी।