{"_id":"64ecdd6115db815aa60b0227","slug":"chowkidar-reached-the-police-office-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3709-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रैली निकालकर कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय पहुंचे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रैली निकालकर कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय पहुंचे चौकीदार
Mon, 28 Aug 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
सपी अभिषेक कुमार अग्रवाल को मांग पत्र सौपने पहुंचे चौकीदार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
-मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दोनों अधिकारियाें को सौंपा, हर थाने पर एक कमरा आरक्षित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। हर थाने में चौकीदारों के लिए एक कमरा आरक्षित करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में ग्रामीण चौकीदार संघ ने सोमवार को नगर में रैली निकली। कलक्ट्रेटऔर पुलिस कार्यालय पहुंचकर दोनों अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आगे आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि चौकीदार 24 घंटे ड्यूटी करता है, लेकिन उसके हिसाब से उसे लाभ नहीं मिलता है। मानदेय में वृद्धि करना जरूरी है, जिससे सहूलियत मिल सके। कहा कि चौकीदारों को थाने में बैठने के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। ठंडी और बारिश के दिनों में चौकीदारों को बैठना मुश्किल हो जाता है। उनकी समस्याओं को देखते हुए थाने में उनके लिए एक कमरा आरक्षित किया जाए, जिससे वे रात में बैठ कर कार्य कर सकें। जनपद में चौकीदारों के लिए अगर कोई सामान आता है, तो उसका सभी चौकीदारों में वितरण किया जाए। हाजिरी की व्यवस्था में सुधार किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करना पड़ेगा। चौकीदारों ने कलक्ट्रेट से रैली निकालकर पुलिस कार्यालय, हाइडिल तिराहा होते हुए विकास भवन के रास्ते कलक्ट्रेट पहुंचे और रैली समाप्त हुई। इस दौरान जिलामंत्री लक्ष्मी नरायन पांडेय, सतीश त्रिपाठी, रामभवन, कृष्ण कुमार, रामकुमार, अनिल कुमार मौर्य, संजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।