फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chori

गोशाला की दीवार तोड़कर 10 गाय चोरी

Sat, 19 Jun 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
chori
खोजबीन के बाद एक गांव में मिलीं, सदर थाना क्षेत्र महरिया स्थाई गोशाला का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के महरिया गांव में बनी स्थाई गोशाला से शुक्रवार रात दीवार तोड़कर चोर 10 गाय खोल ले गए। मामले की जानकारी सुबह हुई तो खोजबीन शुरू की गई। इसके बाद एक गांव से ये गायें मिलीं। ग्राम पंचायत अधिकारी ने मामले की शिकायत बीडीओ और थाने पर की है।

सदर थाना क्षेत्र के महरिया गांव में स्थाई गोशाला बनी है। गोशाला संचालकों के अनुसार, गोशाला में 164 गोवंशीय पशु थे। शनिवार सुबह जब गणना हुई तो 10 पशु कम मिले। देखा गया तो गोशाला की बाउंड्रीवाल तोड़ी गई थी और बाद में ईंटों को करीने से रख दिया गया था। खोजबीन शुरू हुई तो क्षेत्र के परसा गांव के पास से गायें मिलीं। हालांकि वहां कोई मिला नहीं। इसके बाद गाय को वापस गोशाला में लाया गया। अब पशु वहां तक कैसे पहुंच और कौन ले गया। यह बड़ा सवाल है। बताया यह भी जा रहा है कि पशु जहां मिले हैं, उस गांव कई संदिग्ध लोग रहते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पशु मिल गए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर बीडीओ को दी गई है। थाने पर भी मामले की जानकारी दी गई है। एसडीएम सदर विकास कश्यप ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed