फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chitragupt pooja celebrated

कलम-दवात की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

Fri, 28 Oct 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
chitragupt pooja celebrated
शहर के खजुरिया रोड स्थित चित्रगुप्त की पूजा करते कायस्थ समाज के लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कलम-दवात की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। यम द्वितिया के मौके पर बृहस्पतिवार को कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन किया। कलम-दवात की पूजा कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। घर में भगवान चित्रगुप्त के सामने लोगों ने धूप-अगरबत्ती जलाई और पुष्प अर्पित कर पूजन किया।
जिला मुख्यालय स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी, जखोली, सेमरी, सिरसिया, रमवापुर उर्फ निबुआ, बनगवां बरई, भटगवा सहित विभिन्न स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की आराधना और कलम-दवात के पूजन के साथ ही कायस्थ परिवार ने दीपावली के दिन से बंद कलम का प्रयोग करना प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार, कायस्थ परिवार के लोग दीपावली के दिन से कलम का प्रयोग करना बंद कर देते हैं और यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त का पूजन एवं कलम दवात की पूजा करने के बाद ही कलम का प्रयोग करते हैं। पकड़ी क्षेत्र में भगवान चित्रगुप्त का पूजा अर्चना कर कायस्थ परिवार के लोगों ने अपनी लेखनी का इस्तेमाल शुरू किया। क्षेत्र के पकड़ी, लालपुर, पिपरी, मदरहवा, भटमला, बैलिहवा, अकरा, परिगवा, महला, खुरहुरिया, सबुआ आदि दर्जनों गांवों में कायस्थ परिवार के लोगों ने कलम-दवात का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, केएम लाल श्रीवास्तव, लाल आनंद प्रकाश, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीष कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश लाल श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव मौजूद थे।

भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया
बांसी। श्री चित्रगुप्त सेवा समिति कार्यालय में बृहस्पतिवार को भगवान चित्रगुप्त का सामूहिक पूजन व हवन किया गया। यजमान की भूमिका में दिनेश लाल श्रीवास्तव व पुरोहित की भूमिका में सतीश चंद्र श्रीवास्तव रहे। समस्त कायस्थ बंधुओं ने श्रीचित्रगुप्त जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मंगल की कामना की। धर्मेंद्र श्रीवास्तव, तारा प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अंबिकेश श्रीवास्तव, ऋषि श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed