फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children will be all round development of sports

खेलकूद से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास

Thu, 09 Nov 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Children will be all round development of sports
सदर ब्लॉक के बसौनी में मुख्य अतिथि को सलामी देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गुरुवार को ब्लॉक परिसरों में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के बाद विजयी टीमों ने रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन

बर्डपुर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर हाईस्कूल बर्डपुर परिसर में किया गया। बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने खेल का शुभारंभ किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय काशीपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत व बर्डपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। बीडीओ बर्डपुर विजय कुमार पांडेय ने कहा कि खेल से बच्चों का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। शाखा प्रबंधक एसबीआई शशिभूषण पांडेय ने कहा कि खेल में बच्चे जिला व मंडल का नाम रोशन करेंगे। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में बर्डपुर की ऋतु गुप्ता ने प्रथम, नरकुल की शरुन्निशां ने द्वितीय व बूड़ा की सरस्वती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीईओ बर्डपुर गोपाल मिश्र ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ बर्डपुर सुनील यादव, जिला पंचायत सदस्य राम सागर चौधरी, अध्यक्ष भाजपा मंडल नितेश पांडेय, सालिकराम चौधरी, अंबरीश श्रीवास्तव, इश्त्यिाक अहमद, महिउद्दीन, महेश कुमार, सेराज अहमद, अनिता पांडेय, मधु रानी, आरती सिंह, अनिता वर्मा, विजय लक्ष्मी, सरोज भारती आदि मौजूद रहे। बीआरसी खुनियांव परिसर में एसडीएम इटवा एम.जुबेर बेग ने कहा कि बाल क्रीड़ा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए मनीराम सिंह ने कहा कि बच्चों में खेल, कला व संस्कृति की प्रतिभा निखारने के लिए मंच तैयार है, प्रतिभाओं को सामने लाने का काम किया जा रहा है। पहले दिन के खेल में दौड़, कबड्डी, खो-खो, पीटी, लोकगीत, वालीबाल, बैडमिंटन व लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। इटवा में माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज परिसर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ्य मन स्वस्थ शरीर में निवास करता है। खेल सबके लिए महत्वपूर्ण है। 50 मीटर दौड़ में कठेला न्याय पंचायत के सर्वजीत ने प्रथम व महादेव घुरहू के मदन ने द्वितीय व पचपेड़वा के राम सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी, खो-खो, बाधा दौड़, लंबीकूद व ऊंचीकूद का भी आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी निर्माण रितेश कुमार श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्रनाथ उपाध्याय, ब्लाक स्काउट मास्टर ओमप्रकाश, व्यायाम शिक्षक चंद्रमणि त्रिपाठी, प्रेमसागर, ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ करुणेश मौर्य, मंत्री हरिश्चंद्र, बसंत, पंकज त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, विजय त्रिपाठी, जयकिशोर, इकराम, पंकज यादव, सुशील कुमार, इंद्रमणि, अनंत वर्मा, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed