{"_id":"63fe4d6aa5f6176fd002a734","slug":"children-show-talent-in-science-exhibition-siddharthnagar-news-c-7-1-70221-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक मांटेसरी हाईस्कूल औसानपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल दिखाते बच्चे।
डुमरियागंज। नगर क्षेत्र के औसानपुर स्थित पब्लिक मांटेसरी हाईस्कूल में मंगलवार शाम विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज महेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मोहम्मद नोमान ने हासिल किया। उन्होंने सेना के लिए तोप का मॉडल बनाया। द्वितीय स्थान अंकिता श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। उन्होंने अत्याधुनिक स्कूल का मॉडल बनाया व तृतीय स्थान नमन श्रीवास्तव को मिला। नमन ने मिसाइल का मॉडल बनाया था। सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करें और स्कूल व गुरुजनों का नाम रोशन करें। प्रबंधक उमेश उमेश श्रीवास्तव ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के निदेशक राजकुमार पांडेय, प्रधानाचार्य काजी शब्बर अजीज, मनीष शर्मा, रमेश पांडेय, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।