फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Children's children bowed down to Nehru

बच्चों ने चाचा नेहरू को नमन किया

Tue, 14 Nov 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Children's children bowed down to Nehru
शोहरतगढ़ के लेदवा माफी के स्कूल में बाल दिवस मनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। चाचा नेहरू की जयंती को बच्चों ने बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। मंगलवार को सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विचार गोष्ठियों में प्रथम प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया। नाटक के माध्यम से राष्ट्रीयता का भी पाठ पढ़ाया गया। नगर के भीमापार स्थित सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सचिव फादर सतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते रहे। बच्चों ने व्हील व भांगड़ा डांस प्रस्तुत किया। जैसी करनी-वैसी भरनी नामक नाटक भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य फादर थामस फिलिप, फादर प्रवीण, साहुल, मनोज श्रीवास्तव, उन्नीकृष्णनन, अवनी, अनुष्का, शिल्पा, प्रखर, देवांश, धैर्य, साक्षी, कुशाग्र, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। थरौली स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित विचार गोष्ठी में प्रबंधक सुनील कुमार चौबे, प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र चौरसिया, नर्वदा प्रसाद, अंकुर श्रीवास्तव, स्नेहा, रीमा, शिवांगी, सिमरन, अनुपम, सुनीता, सुधा, साक्षी, पूजा, सरिता आदि मौजूद रहे। सिद्धार्थ मॉर्डन एकेडमी में प्रधानाध्यापक जेडी सिंह ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। पूरब पड़ाव स्थित चिल्ड्रेन एजुकेशन गार्डेन पब्लिक स्कूल में बाल मेला आयोजित हुआ। विधायक अमर सिंह चौधरी मुख्य अतिथि रहे। प्रो. सुरेंद्र मिश्रा ने पं. नेहरू की जीवनशैली को साझा किया।
विज्ञापन

मेला में लगे स्टॉलों पर बच्चों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान प्रधानाचार्य पवन जायसवाल, कंचनलता, तनु शुक्ला, अमन यादव, मोहर्रम, प्राची, सौरभ आदि मौजूद रहे। जोगिया उदयपुर स्थित महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व विधायक कमला साहनी ने चाचा नेहरू के कार्यकाल का स्मरण किया। इस दौरान चंद्रप्रकाश द्विवेदी, बिशुन साहनी, रामसेवक प्रसाद, मेवालाल निषाद, लवुलिश साहनी, राजेंद्र साहनी, बबलू, बृजेश द्विवेदी, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। पकड़ी स्थित शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस, दौड़ प्रतियोगिता, फ्राग जंप, सॉक रेस, स्पून रेस आदि की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें अर्चिता मिश्र, आख्या तिवारी, मो.अयान खान, राजवीर मौर्य, अंशिका त्रिपाठी, आक्षंक, सांरग, मेघनिशा, आलिया सिंह, सुरभि शर्मा, अंशु, आराध्या आदि विजई रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सेजी थामस, जसमित कौर, नितिन श्रीवास्तव, अनुराग गोयल आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज, शिवपति पीजी कॉलेज, बीआरसी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़ाकुल, नीबी दोहनी, नीबी, डोहरिया खुर्द व प्राथमिक विद्यालय गड़ाकुल, नीबी दोहनी, नरायनपुर, लेदवा माफी, मड़वा और प्राइवेट विद्यालय पीपीएस पब्लिक स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल, सेंट थामस स्कूल, स्कालर्स स्कूल, श्रुति कान्वेंट स्कूल, सेंट एंड्रूज स्कूल, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में मंगलवार को बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नरायनपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापिका प्राची त्रिपाठी व लेदवा माफी विद्यालय में प्रधानाध्यापक मनीष सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के उपरांत बच्चों में चाकलेट व कापी, कलम को बांट कर मनाया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, प्राचार्य एपी चंद, बीईओ विजय गुप्ता, गायत्री देवी, मीना कुमार, विनोद कुमार पांडेय, परमानंद श्रीवास्तव, प्राची त्रिपाठी, पूजा वर्मा, मनीष सिंह, मनोज गुप्ता, पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, सिमीजी पाणिक्कर, रघुराज त्रिपाठी, अनूप परसरामका, कुनाल जायसवाल, अवधेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

डुमरियागंज। नगर स्थित श्रीगुरुनानक एकेडमी में प्रबंधक मस्तान सिंह भाटिया ने बच्चों को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा श्रद्धा गुप्ता, संस्कार, रिया, अंशिका, हर्षदीप, अवलीन, मुस्कान, प्रीती, सारा, आषि कौर आदि ने जन्मदिन और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अजीम रिजवी ने किया। इस दौरान परमजीत सिंह भाटिया, श्रद्धा मिश्रा, दीपा गुप्ता, समा उस्मानी, सारिक, आरके पाण्डेय, आरएन श्रीवास्तव, विजय, कृतिष, ओम, शिवांग, शिवांस, उज्जवल, लाडली आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed